बीपीएससी मेन्स सिलेबस और पाठ्यक्रम एक बीपीएससी के परीक्षार्थी के लिए उतना ही आवश्यक होता है जितना एक युद्ध जीतने के लिए शस्त्र की | 68वीं बीपीएससी मेन्स सिलेबस और पाठ्यक्रम में जब से बदलाव किये जाने की घोषणा हुई है तब सब बीपीएससी में सफल होने के लिए बीपीएससी मेन्स सिलेबस और पाठ्यक्रम और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है | इस लेख के माध्यम से BPSC Mains Syllabus in Hindi की सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है | बीपीएससी मुख्य परीक्षा या मेन्स परीक्षा जहाँ पहले 1000 अंकों का होता था वही अब यह बढ़कर 1100 हो गया है | जहाँ बीपीएससी मेन्स परीक्षा में चार पेपर होते थे परन्तु अब यह बीपीएससी मेन्स परीक्षा में पांच पेपर होंगे | बीपीएससी मेन्स परीक्षा का सिलेबस और पाठ्यक्रम विस्तार से नीचे दिया जा रहा है |
BPSC Mains GS Syllabus in Hindi
बीपीएससी मुख्य परीक्षा अर्थात मेन्स परीक्षा एक वर्णनात्मक परीक्षा है जिसमें प्रश्नों का उत्तर वर्णन रूप में लिखना पड़ता है | 68वीं बीपीएससी प्रीलिम्स सम्पूर्ण सिलेबस और पाठ्यक्रम हिंदी भाषा में पढ़े | हाल ही में किये गए बदलाव से आने वाली 68वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र के पांच खंडों है | 68वीं बीपीएससी मेन्स सिलेबस के अनुसार, प्रश्न पत्र के पांच खंड में से दो क्वालीफाइंग और तीन मेरिट खंड है | 68वीं बीपीएससी मेन्स सिलेबस और पाठ्यक्रम कुछ इस प्रकार का है –
68वीं बीपीएससी मेन्स सिलेबस हिंदी में
68वीं बीपीएससी की प्रथम पेपर सामान्य हिंदी कुल 100 अंक का है
बीपीएससी की दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन पेपर 1 कुल 300 अंक का है
बीपीएससी की तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन पेपर 2 कुल 300 अंक का है
68वीं बीपीएससी की चौथा पेपर निबन्ध कुल 300 अंक का है
बीपीएससी की पांचमा पेपर वैकल्पिक विषय कुल 100 अंक का है
BPSC Mains Paper | Mains Paper Marks | Mains Paper Nature |
---|---|---|
सामान्य हिंदी | 100 | क्वालीफाइंग |
सामान्य अध्ययन पेपर 1 | 300 | मेरिट |
सामान्य अध्ययन पेपर 2 | 300 | मेरिट |
निबन्ध | 300 | मेरिट |
वैकल्पिक विषय | 100 | क्वालीफाइंग |
Total | 1100 |
68th BPSC Mains General Hindi Syllabus
68 वीं बीपीएससी मेन्स परीक्षा का पहला क्वालीफाइंग पेपर जो की सामान्य हिंदी का पेपर है वो कुल 100 अंको का होता है जिसमे अभ्यर्थी को 30% अंक लाना अनिवार्य होता है | यूपीएससी आईएएस सिलेबस हिंदी में पढ़े और यूपीपीएससी सिलेबस भी हिंदी में पढ़े |
- सामान्य हिंदी पेपर कुल 100 अंकों का होता है |
- सामान्य हिंदी पेपर एक क्वालीफाइंग पेपर होता है |
- हिंदी पेपर में अभ्यर्थी को 100 में से 30 अंक लाना अनिवार्य होता है |
- हिंदी पेपर का सिलेबस कुछ इस प्रकार है |
- निबंध से कुल 30 अंकों का प्रश्न होता है |
- संक्षेपन व वाक्य निर्माण से कुल 40 अंकों का प्रश्न होता है |
- व्याकरण से कुल 30 अंकों का प्रश्न होता है
BPSC Mains GS Paper 1 Syllabus
68वीं बीपीएससी GS Paper 1 सिलेबस के अनुसार यह एक मेरिट पेपर के साथ साथ वर्णात्मक पेपर भी है | BPSC Mains GS Paper I कुल 300 अंको का होता है | बीपीएससी मेन्स के GS Paper 1 तीन खंडो में बटा होता है | प्रश्न पत्र में पहले दो खंडो में किन्ही 3 – 3 प्रश्नों का उत्तर एवं तीसरे खंड में किन्ही दो प्रश्नों का उत्तर देना होता है |
BPSC Mains GS Paper 1 History Syllabus
68वीं बीपीएससी मेन्स के सामान्य अध्ययन पेपर I में इतिहास विषय अंक प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाता है | इस विषय से संबंधित मुख्य बिंदु जैसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आधुनिक इतिहास, भारतीय इतिहास में बिहार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है |
Mains GS Paper 1 Art & Culture Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर 1 के कला व संस्कृति विषय से संबंधित मुख्य बिंदु भारतीय संस्कृति (विशेषकर मौर्य काल में), मौर्य व पाल कला की विशेषताएं, भारत में संस्कृति की स्थिति है | हालांकि कला व संस्कृति इतिहास विषय के अंतर्गत आता है परन्तु बीपीएससी मेंस सिलेबस में यह अलग से वर्णित किया गया है |
BPSC Mains GS Paper I Maths Syllabus Hindi Me
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के GS पेपर 1 के गणित विषय से संबंधित मुख्य बिंदु ग्राहक व उनका निरूपण विधि, सांख्यिकी विश्लेषण और गणित में किसी आंकड़ा का विश्लेषण है जिससे प्रश्न अधिक रहते है |
BPSC GS Paper I Important Personality Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर I के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व विषय से संबंधित मुख्य बिंदु संथाल विद्रोह, बिरसा आंदोलन व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, 1857 की क्रांति के बाबू कुंवर सिंह इत्यादि जैसे महान व्यक्तित्व भी शामिल है |
Mains GS Paper I Education & Tech Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर I के शिक्षा व तकनीक विषय से संबंधित मुख्य बिंदु भारत में पश्चिमी शिक्षा व तकनीक का उपयोग व प्रभाव, बिहार में पश्चिमी शिक्षा व तकनीक का उपयोग, शिक्षा व तकनीकी दृष्टिकोण से बिहार में महत्वपूर्ण स्थान व बिहार में बदलाव हैं |
Mains GS Paper I National & Internaitional Importance Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर I के राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं विषय से संबंधित मुख्य बिंदु भारत में बिहार की स्थिति एवं भारत के विकास में बिहार का योगदान, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में बिहार का योगदान, भारत का अंतरराष्ट्रीय मंचों का प्रभाव (बिहार के विशेष संदर्भ में) हैं | बीपीएससी सिलेबस का pdf डाउनलोड करने के लिए बीपीएससी की अधिकारीक वेबसाइट देखे | https://www.bpsc.bih.nic.in/

68वीं बीपीएससी मेन्स GS Paper 2 सिलेबस
68वीं बीपीएससी मेन्स GS Paper 2 सिलेबस की बात करें तो यह भी पहले पेपर की तरह 300 अंकों का होता है और वर्णात्मक होता है | सामान्य अध्ययन पेपर II भी तीन खंडो में बटा होता है | इसमें पहले दो खंडो में किन्ही 3-3 प्रश्नों का उत्तर एवं तीसरे खंड में किन्ही दो प्रश्नों का उत्तर देना होता है | बीपीएससी मेन्स GS Paper 2 में भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, विज्ञान और तकनीक जैसे विषय होते है |
BPSC Mains GS Paper 2 Geography Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर II के भूगोल विषय से संबंधित मुख्य बिंदु भारत की भौगोलिक स्थिति, भारत की भौतिक भूगोल व मानव भूगोल, बिहार की भौतिक भूगोल व मानव भूगोल एवं भौगोलिक स्थिति जैसे बिंदु है |
BPSC Mains GS Paper 2 Economics Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर II के अर्थशास्त्र विषय से संबंधित मुख्य बिंदु भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था का इतिहास, बिहार की अर्थव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था में बिहार की भागीदारी, बिहार की आर्थिक विकास का इतिहास जैसे बिंदु है |
BPSC Mains GS Paper 2 Polity Syllabus Hindi Me
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर II के राजनीति शास्त्र विषय से संबंधित मुख्य बिंदु भारत में लोकतांत्रिक स्थिति, भारत की राजनीतिक प्रणाली, बिहार में राजनीति, बिहार की राजनीति का भारत के विकास पर प्रभाव जैसे बिंदु है |
BPSC Mains GS Paper 2 Science & Tech Syllabus
बीपीएससी मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर II के विज्ञान और तकनीक विषय से संबंधित मुख्य बिंदु बिहार का विज्ञान व तकनीकी विभाग में योगदान, बिहार में विज्ञान व तकनीकी संस्थान, भारत व बिहार के विकास में विज्ञान व तकनीक का योगदान जैसे बिंदु है |
BPSC Mains निबन्ध syllabus in hindi:- बीपीएससी मेन्स के सिलेबस में किये गए बदलाव के कारण निबंध पेपर बीपीएससी मेन्स अलग से देना होगा जो कि 300 अंकों का होगा तथा ये पेपर मेरिट पेपर होगा जिसके कारण अभ्यर्थी को इसमें अधिक अंक लाने का प्रयास करना होगा |
BPSC Optional Subjects Name
- हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य
- अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य
- उर्दू भाषा और उर्दू साहित्य
- बांग्ला भाषा और बांग्ला साहित्य
- संस्कृत भाषा और संस्कृत साहित्य
- अरबी भाषा और अरबी साहित्य
- फारसी भाषा और फारसी साहित्य
- पाली भाषा और पाली साहित्य
- मैथिली भाषा और मैथिली साहित्य
- आपदा प्रबन्धन
- कृषि
- पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
- जंतु विज्ञान
- वनस्पति विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- भौतिकी
- अर्थशास्त्र
- दर्शनशास्त्र
- मनोविज्ञान
- मानव विज्ञान
- इतिहास
- भूगोल
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- विद्युत् इंजीनियरिंग
- समाजशास्त्र
- लोक प्रशासन
- गणित
- सांख्यिकी
- वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
- श्रम एवम् समाज कल्याण
- कानून
- राजनीति विज्ञान तथा अन्तर्राष्ट्रीय संबंध
- सिविल इंजीनियरिंग
- भूविज्ञान