भारत के मध्यप्रदेश राज्य में राज्य स्तरीय होने वाली प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की परीक्षा जिसे मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग करवाती है, आज हम इस लेख के माध्यम से MPPSC PCS Syllabus को Hindi भाषा में पढ़ेंगे और जानेगे कि MPPSC PCS Syllabus हमे किस तरह से अपनी रणनीति तैयार करने में मदद कर सकती है |
यूपीएससी आईएएस की ही भांति एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा से उत्तीर्ण अभ्यार्थी प्रशासनिक पद पर नियुक्त होते है बस अंतर इतना होता है कि एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थी मध्यप्रदेश के ही किसी जिले में नियुक्त होते है जबकि यूपीएससी आईएएस उत्तीर्ण अभ्यार्थी भारत के किसी भी राज्य के किसी भी जिले के प्रशासनिक पद पर नियुक्त हो सकते है | MPPSC PCS Syllabus की सम्पूर्ण जानकारी Hindi भाषा में नीचे विस्तार से दिया गया है |
MPPSC PCS Syllabus in Hindi Pdf 2023
एमपीपीएससी पीसीएस सिलेबस को ध्यान से पढ़ने पर पता चलता है कि MPPSC PCS परीक्षा का Syllabus भी अन्य राज्यों के राज्य स्तरीय परीक्षा के सिलेबस की ही तरह है | एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण छात्र डिप्टी कलेक्टर जैसे प्रशासनिक अधिकारी बनते है |
यूपीएससी आईएएस सिलेबस हिंदी में 2023 | UPSC IAS Syllabus
यूपीपीएससी पीसीएस सिलेबस हिंदी में 2023 | UPPSC PCS Syllabus
68वीं बीपीएससी पीसीएस सिलेबस हिंदी में 2023 | BPSC PCS Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस सिलेबस को अन्य राज्य स्तरीय परीक्षा की ही भांति तीन भागों में बांटा गया है जिसे हम प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार कहते है परन्तु MPPSC PCS Syllabus के अनुसार, एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के इन चरणों के सिलेबस में अंतर है | MPPSC PCS Syllabus के Prelims और Mains Syllabus Hindi भाषा में विस्तार से इस लेख में दिया जा रहा है, आप अपनी तैयारी शुरू करने से पहले एक बार इस MPPSC PCS Syllabus in Hindi लेख को जरूर से पढ़े |
परीक्षा की भर्ती निकाय | MPPSC (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) |
परीक्षा का नाम | एमपीपीसीएस पीसीएस परीक्षा |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
परीक्षा का प्रकृति | ऑफलाइन |
परीक्षा की भाषा | हिन्दी एंड इंग्लिश |
परीक्षा की चयन प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षा | मुख्य परीक्षा | साक्षात्कार |
परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
एमपीपीएससी PCS Syllabus & Exam Pattern 2023
एमपीपीएससी पीसीएस सिलेबस के अनुसार, एमपीपीएससी प्रीलिम्स में दो पेपर होता है जिसे सामान्य अध्ययन पेपर और सामान्य योग्यता पेपर कहा जाता है | बता दे कि यूपीएससी आईएएस परीक्षा की ही तरह एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स के दूसरे पेपर अर्थात सामान्य योग्यता पेपर एक क्वालीफाइंग पेपर है जिसमें 33% अंक लाना अनिवार्य है | MPPSC PCS Prelims Syllabus को देखे तो आपको पता चलता है, MPPSC PCS Prelims परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार का है –
- एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स में कुल दो पेपर होता है |
- एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स के प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संख्या 100 होती है |
- MPPSC PCS Prelims के प्रत्येक पेपर के प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है |
- एमपीपीएससी प्रीलिम्स का दोनों पेपर वस्तुनिष्ट पेपर है |
- एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स का पहला पेपर मेरिट तथा दूसरा क्वालीफाइंग पेपर होता है |
- पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के किसी भी पेपर में नकारात्मक अंकन नहीं होता है |
- प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे की समयावधि निर्धारित होता है |
MPPSC PCS Prelims Syllabus in Hindi
अभ्यर्थी के लिए प्रीलिम्स सिलेबस और अधिक महत्त्वपूर्ण इसलिए हो जाता है क्योंकि अधिकांश अभ्यर्थी एमपीपीएससी पीसीएस के प्रीलिम्स परीक्षा में ही उत्तीर्ण नहीं हो पाते है और परीक्षा में सफलता की रेस में पीछे छूट जाते है | एमपीपीएससी पीसीएस परीक्षा की प्रीलिम्स परीक्षा की सिलेबस को हिंदी भाषा में आप के लिए नीचे विस्तार से दिया गया है ताकि आपकी तैयारी अच्छे ढंग से हो |
एमपीपीएससी प्रीलिम्स पेपर | एमपीपीएससी प्रीलिम्स पेपर अंक | एमपीपीएससी प्रीलिम्स पेपर समयावधि |
---|---|---|
सामान्य अध्ययन पेपर | 200 | 2 Hours |
सामान्य योग्यता पेपर | 200 | 2 Hours |
Total | 400 | 4 Hours |
MPPCS Prelims Syllabus 2023 Pdf
एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर 1 में इतिहास, भूगोल, राजनितिक शास्त्र, अर्थवव्यस्था और विज्ञानं जैसे विषयो से प्रश्न अधिक रहते है | चलिए आज आपको इस लेख में MPPSC PCS Prelims के दोनों पेपर (सामान्य पेपर और सामान्य योग्यता पेपर) के पूरा Syllabus को Hindi भाषा में बताते है |
एमपीपीएससी प्रीलिम्स विषय 2023 | एमपीपीएससी प्रीलिम्स बिंदु 2023 |
---|---|
इतिहास | 1. मध्य प्रदेश का इतिहास, संस्कृति और साहित्य। 2. भारत का इतिहास। |
भूगोल | 1. मध्य प्रदेश का भूगोल। 2. विश्व और भारत का भूगोल |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी | 1. विज्ञान और प्रौद्योगिकी 2. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी |
राजनीति | 1. मध्य प्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था 2. राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संवैधानिक / सांविधिक निकाय |
अर्थशास्त्र | 1. मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2. संविधान सरकार और भारत की अर्थव्यवस्था। |
अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामले | 1. वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामले। |
MPPSC PCS Prelims General Studies Paper Syllabus
मध्य प्रदेश राज्य का इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य से
इतिहास की प्रमुख घटनाएं और प्रमुख राजवंश (मध्य प्रदेश राज्य के )
भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में मध्य प्रदेश राज्य का योगदान।
मध्य प्रदेश की प्रमुख कला और मूर्तिकला (इतिहासिक व वर्तमान में)
राज्य की प्रमुख जनजातियाँ, जनजातीय व्यक्तित्व और बोलियाँ के बारे में |
मध्य प्रदेश के मुख्य त्यौहार, लोक संगीत, कला व साहित्य।
मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण साहित्यकार व उनका साहित्य से सम्बंधित |
राज्य के प्रमुख व धार्मिक और पर्यटन स्थल।
भारत का इतिहास कुछ इस प्रकार से
प्राचीन और मध्यकालीन समय के भारत की प्रमुख विशेषताएं, घटनाएँ
प्राचीन और मध्यकालीन समय के भारत की प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक प्रणालियाँ।
19वीं और 20वीं सदी में भारत में सामाजिक और धार्मिक सुधार आंदोलन।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता के लिए भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
स्वतंत्रता के बाद भारत का एकीकरण और पुनर्गठन से
मध्य प्रदेश राज्य का भूगोल या भौगोलिक विवरण
राज्य के वन, वन उत्पाद, वन्य जीवन, नदियाँ, पर्वत और पर्वत श्रृंखलाएँ।
प्रदेश की जलवायु के बारे में
मध्य प्रदेश के प्राकृतिक व खनिज संसाधन एवं उनके प्रमुख स्थान
प्रदेश में परिवहन और विद्युत परियोजनाएं।
मध्य प्रदेश में कृषि, पशुपालन, प्रमुख सिंचाई और कृषि आधारित उद्योग।
विश्व व भारत का भूगोल या भौगोलिक दशा

भारत का भौतिक भूगोल – भौतिक विशेषताएं और प्राकृतिक क्षेत्र।
प्राकृतिक संसाधन – वन, खनिज संसाधन, जल, कृषि, वन्यजीव, राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य भारत के सन्दर्भ में
भारत का सामाजिक भूगोल – जनसंख्या संबंधी तथ्य (जनसंख्या वृद्धि, आयु, लिंग अनुपात, साक्षरता) विशेषकर मध्यप्रदेश के सन्दर्भ में |
भारत का आर्थिक भूगोल, प्राकृतिक और मानव संसाधन जैसे उद्योग, परिवहन के साधन आदि |
विश्व के प्राकृतिक संसाधन तथा दुनिया के महाद्वीप, महादेश और देश, महासागर, नदियां, पहाड़।
पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा संसाधन भारत के सन्दर्भ में
एमपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर पाठ्यक्रम
एमपीपीएससी में मध्य प्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था से
प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली जैसे – गवर्नर, मंत्रिपरिषद, विधान सभा, उच्च न्यायालय आदि ।
पंचायती राज और नगरीय प्रशासन की त्रिस्तरीय व्यवस्था की मध्य प्रदेश के सन्दर्भ में
अर्थव्यवस्था मध्य प्रदेश के संदर्भ में
प्रदेश की जनसांख्यिकी और जनगणना की क्षेत्र में
मध्य प्रदेश का आर्थिक विकास की स्थिति व प्रमुख उद्योग।
प्रदेश की जातियां, अनुसूचित जातियां व अनुसूचित जनजातियां
राज्य की प्रमुख कल्याण योजनाएं।
संविधान तथा सरकार व भारत की अर्थव्यवस्था
1919 और 1935 में जारी गवर्नमेंट इंडिया एक्ट
संविधान सभा एवं संघ के कार्यकारी, राष्ट्रपति और संसद।
भारत के संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य तथा राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत जैसे विषय विशेष रूप से
भारत के संविधान से संवैधानिक संशोधन, सुप्रीम कोर्ट और न्यायिक प्रणाली।
भारतीय अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और विदेश व्यापार, आयात और निर्यात (भारत के विशेष सन्दर्भ में)
भारत के वित्तीय संस्थान जैसे भारतीय रिजर्व बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, भारतीय सुरक्षा और विनिमय बोर्ड (SEBI), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान आदि |
वर्तमान में घटित अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामले (भारत की भूमिका)
मामलो के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व और स्थान
प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ईवेंट जैसे – G20 Summit, Russia – Ukraine युद्ध, आदि |
भारत और मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण खेल स्थान व संस्थान, खेल प्रतियोगिताएं और पुरस्कार।
एमपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर पाठ्यक्रम
विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े तथ्य
सामान्य विज्ञान के मूल सिद्धांत।
भारत की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान और उनकी उपलब्धियां,
भारत देश के उपग्रह और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में योगदान
पर्यावरण और जैव विविधता के क्षेत्र में भारत की भूमिका
पारिस्थितिकीय प्रणाली, पोषण, भोजन व पोषक तत्व और मानव शरीर से
कृषि उत्पाद प्रौद्योगिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (मध्य प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)
स्वास्थ्य नीति और कार्यक्रम, प्रदूषण, प्राकृतिक आपदाएं और प्रबंधन (मध्य प्रदेश के विशेष सन्दर्भ में)
एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से
इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना, संचार प्रौद्योगिकी व ई-शासन जैसे तथ्य से प्रश्न
रोबोटिक्स, ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा
इंटरनेट और सोशल नेटवर्किंग साइट्स तथा इससे जुड़े कानून
महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संवैधानिक निकाय
चुनाव आयोग (भारत में केंद्रीय व राज्य स्तरीय)
लोक सेवा आयोग (संघ व मध्य प्रदेश का)
नीति आयोग व मानव अधिकार आयोग (केंद्रीय स्तर पर)
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, सूचना एवं सतर्कता आयोग
पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग
नियंत्रक व महालेखा परीक्षक, महिला आयोगबाल संरक्षण एवं खाद्य संरक्षण आयोग आदि।
एमपीपीएससी PCS General Aptitude Test Syllabus Hindi
संचार व पारस्परिक कौशल – Interpersonal and communication skills.
तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता – Reasoning and Analytical Ability.
निर्णय लेना और समस्या समाधान क्षमता – Decision making and Problem solving.
सामान्य मानसिक क्षमता (राज्य के सन्दर्भ में) – General mental ability
बुनियादी अंकगणित व समझ कौशल हिंदी भाषा में (दसवीं कक्षा स्तर) – Comprehension Skill in Hindi Language (Class 10 level)
एमपीपीएससी PCS Mains Exam Pattern in Hindi 2023
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा न केवल इस परीक्षा की दूसरी चरण में होने वाली परीक्षा है बल्कि इस परीक्षा के अंतिम परिणाम में अहम भूमिका निभाता है | एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की सम्पूर्ण जानकारी इसी लेख दिया गया है | MPPSC PCS Mains Exam Pattern कुछ इस प्रकार का है –
MPPCS Mains Paper | Marks | Time |
---|---|---|
सामान्य अध्ययन 1 | 300 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन 2 | 300 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन 3 | 300 | 3 घंटे |
सामान्य अध्ययन 4 | 200 | 3 घंटे |
सामान्य हिंदी | 200 | 3 घंटे |
निबन्ध | 100 | 2 घंटे |
- एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स में कुल छह पेपर होते है |
- मेन्स के सभी पेपर कुल 1400 अंकों का होता है |
- प्रत्येक पेपर मेरिट एवं वर्णात्मक प्रकृति का होता है |
- एमपी पीसीएस मेन्स का प्रत्येक पेपर हिन्दी व अंग्रेजी दोनों में रहती है |
MPPSC PCS Mains Syllabus in Hindi
जैसा कि आपको पता है एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स सिलेबस कुल छहः पेपरों बटा हुआ है जो कि कुछ इस प्रकार है – सामान्य अध्ययन 1, 2, 3 एवं 4, सामान्य हिंदी और निबंध | MPPSC PCS Mains का सम्पूर्ण Syllabus Hindi भाषा में विस्तार से नीचे दिया गया है |
MP PCS Mains GS Paper 1 Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 1 के सिलेबस को पढ़ने से आपको पता चलता है कि एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 1 में इतिहास एवं संस्कृति, भूगोल, जल प्रबंधन और आपदा एवं आपदा प्रबंधन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते है | एमपीपीएससी मेन्स GS Paper 1 के इन विषयों का विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है |
एमपी पीसीएस मेन्स में इतिहास एवं संस्कृति का भूमिका
- विश्व इतिहास से जैसे पुनर्जागरण काल, औद्योगिक क्रांति एवं पश्चिमी देशों की क्रांति (इंग्लैंड, फ्रांस, रूस की क्रांति) एवं विश्व युद्ध (प्रथम एवं द्वितीय) से भी प्रश्न रहते है
- भारतीय इतिहास की बात करे तो भारतीय राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक इतिहास, भारत प्राचीन काल में (हड़प्पा सभ्यता से लेकर लगभग 10 वीं शताब्दी तक) |
- मध्यकालीन इतिहास से मुगल और उनका प्रशासन, मिश्रित संस्कृति एवं उसका उद्भव |
- आधुनिक भारत का इतिहास से – ब्रिटिश शासन, इसका भारत के अर्थव्यवस्था एवं भारतीय समाज पर प्रभाव, किसान और आदिवासियों का विद्रोह, स्वतंत्रता आंदोलन, भारत में पुनर्जागरण, मध्यप्रदेश के भूमिका राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में एवं इसके नेतृत्वकर्ता |
- स्वतंत्रता के पश्चात भारत का गणतंत्र रूप में उदय, भारत के राज्यों का पुनर्गठन विशेषकर मध्यप्रदेश का गठन एवं प्रमुख घटनाक्रम, भारत में धरोहर स्थल
- कला एवं संस्कृति से – कला प्रारूपों, साहित्य, पर्व (उत्सवों), वास्तुकला मध्यप्रदेश के विशेष संदर्भ में (प्राचीन से आधुनिक काल तक), मध्यप्रदेश में पर्यटन
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स में भूगोल की भूमिका
- विश्व का भूगोल – भौतिक भूगोल, प्रमुख प्राकृतिक संसाधन, प्रमुख विशेषताए
- भारत की भौतिक भूगोल की प्रमुख विशेषताए, प्रमुख प्राकृतिक संसाधनों एवं इसका वितरण, भारत में जनांकिकी, जनजातियां, आपदाग्रस्त जनजातियों (मध्य प्रदेश के सन्दर्भ में)
- कृषि जलवायु क्षेत्र एवं उद्योग एवं पारिस्थितिकी और मनुष्य के लिये इसकी प्रासंगिकता (भारत एवं मध्य प्रदेश में)
- कृषि पारिस्थितिकी – प्रमुख फसले, जोत क्षेत्र, कृषि तरीका, फसलों के चक्र, उत्पादन और वितरण, भण्डारण और परिवहन
- मध्य प्रदेश के सन्दर्भ में बीज एवं खाद की गुणवत्ता एवं आपूर्ति |
- बागवानी, डेयरी, मछली, मुर्गी एवं पशु पालन से सम्बंधित मुद्दे व समस्या
- मृदा की बात करे तो मृदा के गुण चाहे वो भौतिक, रासायनिक एवं जैविक हो, निर्माण की प्रक्रिया, उसके खनिज एवं कार्बनिक तत्व तथा उसका उत्पादकता, आवश्यक वनस्पति पौषक तत्व, मृदा क्षरण और हास की समस्या, मृदा संरक्षण नियोजन आदि (मध्य प्रदेश के सन्दर्भ में)
- भारत में उद्योग – संभावनाएं, स्थान, आवश्यकताएँ, मांग एवं पूर्ति आदि |
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स में जल प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की भूमिका
जल का उपयोग और पेयजल आपूर्ति एवं कुशल सिंचाई प्रणाली, जल की अशुद्धता (कारक एवं गुणवत्ता), भूमि जल व जल प्रबंधन |
आपदा (प्राकृतिक व मानव निर्मित), आपदा प्रबंधन की अवधारणा व विस्तार की संभावना
आपदा प्रबंधन के लिए सरकारी योजना, राहत एवं इसके उपाय
पिछले कुछ दशकों में घटी आपदा जैसे – 1984 की भोपाल गैस त्रासदी व 1986 की त्परमाणु संयंत्र त्रासदी, भूकंप या सुनामी 2004 जैसी आदि
MP PCS Mains GS Paper 2 Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 2 के सिलेबस को पढ़ने से आपको पता चलता है कि एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 2 में संविधान, करेंट अफेयर्स, नीति आयोग, राजनीति विज्ञानं, लेखांकन, सरकारी योजना जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते है | एमपीपीएससी मेन्स GS Paper 2 के इन विषयों का विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है |
भारतीय संविधान, भारत में राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था
भारतीय संविधान की प्रस्तावना, समिति, मौलिक अधिकार, नीति निदेशक सिद्धांत, अनुसूचियां, संशोधन और अन्य देशों के संविधानों से तुलना
भारत के केन्द्र, राज्य विधायिका एवं कार्यपालिका और न्यायपालिका एवं न्यायालय
भारत में केन्द्र एवं राज्यों के संबंध, केन्द्र सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची और संसाधनों का वितरण, राजनीतिक दल एवं उनका प्रतिनिधित्व आदि |
करेंट अफेयर्स, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे व घटनाएं एवं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगठन
करेंट अफेयर्स में सुरक्षा मुद्दे (बाहरी या आतंरिक दोनों), संयुक्त राष्ट्र संघ तथा ऐसे ही और इसके सहयोगी संगठन जैसे – विश्व व्यापार संगठन, विश्व स्वास्थ संगठन, अंतर्राष्ट्रीय बैंक जैसे – विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष आदि | ऐसे संगठन भी जिसमें भारत किसी न किसी रूप में शामिल हो |
सरकारी योजना (शिक्षण प्रणाली, स्वास्थ्य क्षेत्र एवं सशक्तिकरण)
वृद्धा लोग, निःशक्त जन, बच्चे की पढ़ाई व्यवस्था, महिलाओं के लिए कोई कल्याणकारी कार्यक्रम, श्रमिक, सामाज के वंचित वर्ग के विकास के लिए आदि सभी सरकारी योजनाए
लेखांकन (सेवाए, व्यय एवं लेखा)
मौद्रिक नीति, वार्षिक वित्तीय बजट एवं वित्तीय नीति, लोकव्यय का कार्यालय एवं इस पर नियंत्रण, संसदीय कार्य, वित्त मंत्रालय और मधय प्रदेश का बजट या मौद्रिक नीति एवं कार्य |

MP PCS Mains GS Paper 3 Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 3 के सिलेबस को पढ़ने से आपको पता चलता है कि एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 3 में विज्ञान एवं तकनीकी एवं भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते है | एमपीपीएससी मेन्स GS Paper 3 के इन विषयों का विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है |
10 वीं कक्षा की स्तर की विज्ञान की समझ जैसे जीव, जीवों के प्रकार, पदार्थ, पदार्थ के प्रकार (तत्व, यौगिक, मिश्रण), कोशिका, ऊतक, तत्व के प्रकार (धातु और अधातु), कार्बन, यौगिक, अणु, परमाणु, अम्ल, क्षार एवं लवण, बल, गति के नियम, कार्य और ऊर्जा, प्रकाश, विद्युत एवं चुम्बकत्व आदि |
सूचना और संचार तकनीकी, बहुत दूर तक संवेदन, अंतरिक्ष तकनीकी, जैव प्रौद्योगिकी, नेनो तकनीकी, कृषि में कोई आधुनिक तकनीकी, स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी, ई-गर्वनेन्स और यातायात में तकनीकी, आदि
MP PCS Mains GS Paper 4 Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 4 के सिलेबस को पढ़ने से आपको पता चलता है कि एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स GS Paper 4 में दार्शन, विचारक एवं सामाजिक सुधारक जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते है | एमपीपीएससी मेन्स GS Paper 4 के इन विषयों का विस्तृत विवरण नीचे दिया जा रहा है |
बुद्ध, कौटिल्य, तुलसीदास, गुरुनानक एवं कबीर
आर्य समाज संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती
स्वामी विवेकानंद एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी
हमारे मिसाइल मैन अबुल कलाम आजाद
संविधान निर्माता भीमराव अम्बेड़कर
MP PCS Mains General Hindi Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स सामान्य हिंदी के सिलेबस को पढ़ने से आपको पता चलता है कि एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स सामान्य हिंदी में सन्धि व समास, पल्लवन व संक्षेपण, प्रयोग, शब्दावली और सामान्य व्याकरण जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते है |
- सन्धि व समास
- पल्लवन व संक्षेपण
- प्रयोग, शब्दावली और सामान्य व्याकरण
MP PCS Mains Essay Syllabus
एमपीपीएससी पीसीएस मेन्स निबंध के सिलेबस को पढ़ने से आपको पता चलता है कि एमपीपीएससी मेन्स निबंध में तीन निबंध आते है जो कि कुछ इस प्रकार से रहते है –
- प्रथम निबंध – 50 अंकों का तथा शब्द सीमा 1000 शब्दो का |
- द्वितीय निबंध – 25 अंकों का तथा शब्द सीमा 250 शब्दो का |
- तृतीय निबंध – 25 अंकों का तथा शब्द सीमा 250 शब्दो का |
MPPSC Interview or Personality Test
MPPSC PCS Interview : जो अभ्यार्थी इस परीक्षा की प्रीलिम्स और माईनस में सफलता हासिल कर लेता है उन सभी अभ्यार्थी को MPPSC PCS Interview के लिए बुलाया जाता है और उनका इंटरव्यू लिया जाता है | एमपीपीएससी साक्षात्कार कुल 175 अंकों का होता है | एमपीपीएससी मेन्स परीक्षा और साक्षात्कार के कुल अंकों को आधार मानकर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाती है |
MP PSC Syllabus in Hindi 2023 FAQ’s
एमपीपीएससी 2023 का सिलेबस क्या है?
एमपीपीएससी 2023 का सिलेबस इस तरह से बनाया गया है की अभ्यार्थी को भारत और विशेषकर मध्य प्रदेश के बारे में व्यापक जानकारी होनी चाहिए, चाहे वो इतिहास हो या भूगोल, राजनीति हो या अर्थव्यवस्था राज्य की सभी स्थ्तिी से अवगत होना चाहिए
एमपी पीसीएस का पेपर कितने मार्क्स का होता है?
एमपीपीएससी का प्रत्येक पेपर का समय 2 घंटे एवं 200 मार्क्स निर्धारित है
एमपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में कौन सी भाषाएं स्वीकार की जाती हैं?
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का कोई रेस्ट्रिक्शन नहीं है |
एमपीपीएससी मेंस में कितने पेपर होते हैं?
इस मेंस परीक्षा में कुल 6 पेपर्स होते हैं जो कि कुल 1400 अंकों का होता है। प्रत्येक पेपर की समयावधि तीन घंटों का होता है।