Ravi Kumar Sihag :- रवि कुमार सिहाग भारत के एक प्रसिद्ध यूपीएससी अधिकारी बन चुके है | इस लेख में आप रवि सिहाग की UPSC Aspirant से यूपीएससी अधिकारी बनने तक की यात्रा के बारे में जानेंगे | भारत के कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखो अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाते है जिनमे से कुछ ही अभ्यर्थी सफल हो पाते है जिनमे से एक रवि कुमार सिहाग है |
रवि कुमार सिहाग यूपीएससी हिंदी माध्यम के टॉपर
यूपीएससी 2021 के परिणाम में भी Top 10 में अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थी ही हैं। जबकि हिंदी माध्यम से टॉप करने वाले रवि कुमार सिहाग 18वें स्थान पर हैं। किन्तु हिंदी माध्यम से टॉप करने वाले अभ्यर्थीयों में इनकी नंबर एक रैंक है। रवि का ये यूपीएससी परीक्षा के लिए चौथा प्रयास था जिसमें वो अपनी मनपसंद पद प्राप्त किये |

Ravi Kumar Sihag के प्रारंभिक जीवन के बारे में
रवि कुमार सिहाग, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के छोटे से गांव विजयनगर के निवासी है | रवि अपने गांव के पहले आईएएस अधिकारी बने है | रवि कुमार सिहाग के पिता राम कुमार सिहाग एक किसान है | रवि सिहाग की बड़ी बहन – 1. पूनम सिहाग, हाउसवाइफ 2. रवीना सिहाग, अंग्रेजी टीचर, सूरतगढ़ ब्लॉक 3. कोमल सिहाग, कृषि पर्यवेक्षक, रायसिंह नगर में है |
UPSC Syllabus in Hindi | IAS Syllabus in Hindi PDF 2022
Ravi Sihag के यूपीएससी सिविल सेवा में प्रयास
- रवि सिहाग ने पहला प्रयास साल 2018 में 337वीं रैंक प्राप्त की
- पहला प्रयास में उनको भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) कैडर मिला |
- फिर दूसरा प्रयास साल 2019 में की और 317वीं रैंक हासिल कर भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) पाया |
- तीसरे प्रयास साल 2020 में मुख्य परीक्षा पास नहीं कर पाए
- चौथे प्रयास साल 2021 में 18वीं रैंक पाकर हिंदी माध्यम के टॉपर बने।
Ravi Kumar Sihag Marksheet
रवि कुमार सिहाग ने अपने चौथे प्रयास में 1022 कुल अंक लाकर हिंदी माध्यम के टॉपर बने |

रवि कुमार सिहाग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा में 851 अंक और 171 अंक इंटरव्यू में प्राप्त किये और AIR 18 रैंक प्राप्त की
RAS Syllabus in Hindi | RPSC [Pre + Mains] Exam Pattern 2022